फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कशीट लेने आई दलित छात्रा का अपहरण कर चार दबंगों ने किया रेप का प्रयास

Fri, 05 Jan 2018 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
attempt to rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मार्कशीट लेने कॉलेज आई एक दलित छात्रा का सरेराह अपहरण कर चार युवकों ने रेप करने की कोशिश की। छात्रा की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने चार युवकों को नामजद किया है।
विज्ञापन



यह मामला राजस्थान के चूरू जिले का है। यहां निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 21 वर्षीय एक छात्रा ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता छात्रा कॉलेज से ग्रेजुएशन कर चुकी है। बीते दिन वह अपने गांव से चूरू जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज में अंकतालिका लेने आई थी। 

अंकतालिका लेकर वह गांव लौटने के लिए दुधवाखारा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी छात्रा के ही गांव के रहने वाले आरोपी करणी सिंह, प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह व शक्ति सिंह पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भागने वाले ही थे कि...

attempt gang rape - फोटो : Demo pic
छात्रा का आरोप है कि इन चारों युवकों ने उसे जबरन खींचकर अपनी पिकअप गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उससे बदसलूकी कर कपड़े फाड़ दिए और गलत हरकतें की। 

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपियों ने उससे हाथापाई भी की। वे पिकअप स्टार्ट कर मौके से भागते तब तक वहां काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। यह देखकर आरोपी उसे वहीं पटककर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। फिर महिला थाने पहुंचकर चारों युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। 

थानाप्रभारी राजकुमार राजौरा ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी हुकुम सिंह कर रहे है। जल्द ही आरोपियों का पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एसटी एससी एक्ट, अपहरण व बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें