फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी पर बड़ा खुलासा, मोटा मुनाफा कमाने को होता है ये 'धंधा'

Sat, 13 Jan 2018 04:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
गो तस्करी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा भी ऐसा जो दंग कर देने वाला है। महज कुछ सौ रुपयों के लिए गायों की तस्करी होती है।
विज्ञापन


भरतपुर और अलवर जिले के आस पास हो रही गो तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कैथवाड़ा में पुलिस ने गो तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 गो वंश बरामद हुए है। 

पुलिस ने आरोपी इरशाद से पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। गो तस्करों ने अपने काम करने का तरीका बदल दिया है। इरशाद ने बताया कि महुआ- हिंडौन रोड पर खोहरा मुल्ला के पहाड़ों, गंभीर नदी की तलहटी, बांदीकुई के बद्रीमोड व बाणगंगा की तलहटी के इलाके में कुछ लोग आवारा गायों को चराने के बहाने एकत्रित करते हैं और बेच देते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इतने में बेची जाती हैं गायें

- फोटो : file photo
पुलिस ने खोहरा मुल्ला की पहाड़ियों में दबिश देकर क्षेत्र से राजू, वकील, सरदार, शेरसिंह, फूलसिंह और उदयलाल को धरदबोचा। जांच में सामने आया कि ये लोग हरियाणा व राजस्थान के आस पास के इलाके से गायें एकत्रित करते हैं और राजस्थान व हरियाणा के गो तस्करों को बेच देते हैं। यहां प्रति गोवंश एक हजार के हिसाब से खरीद—फरोख्त होती है। 

जांच में सामने आया है कि इन्हीं गायों को आगे हरियाणा में ले जाकर 70-75 हजार रुपए में बेच दिया जाता है। इसके बाद गो मांस सौ रुपए किलो और खाल पांच सौ से सात सौ रुपए में बेच दी जाती है। इस तरह मोटी कमाई के चक्कर में गो तस्कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। यहां तक कि वे पुलिस पर गोलीबारी भी कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें