फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच ने मकान के 'वारिस' से मांगी रिश्वत, पकड़ा गया रंगे हाथ

Sat, 13 Jan 2018 03:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। सरपंच ने यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए स्वीकृत राशि जारी करने के एवज में मांगी थी। 
विज्ञापन


मामला श्रीगंगानगर के सरदारपुरा जीवन गांव का है। स्थानीय निवासी हरदीप सिंह के पिता जीत सिंह का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना में हुआ था। इसके तहत आवास निर्माण के लिए 1.47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि की पहली किश्त के तौर पर 30 हजार रुपए जीतसिंह को मिल भी गए।
विज्ञापन

पहले लिए दो हजार रुपए, फिर मांगे...

bribe
इसके बाद हरदीप सिंह के पिता जीतसिंह की मौत हो गई। हरदीप ने वारिस होने के नाते मकान बनाने के लिए बाकी रकम के लिए दावेदारी जताई। इसके लिए उसने दस्तावेज तैयार करवाए।


इस दौरान सरपंच रवींद्र ने उससे काम करवाने के लिए पहले दो हजार रुपए रिश्वत के ले लिए। इसके बाद 4500 रुपए की और डिमांड की। पीड़ित परिवार ने परेशान होकर इसकी शिकायत एसीबी में दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रेप रचा और परिवादी से आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें