लोन की रकम हजम करने वाले पड़ोसी को महिलाओं ने धर लिया और जमकर पिटाई कर दी।
महिलाओं के रुपए हड़पने का मामला अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने दर्ज किया है। वहीं ठग की पीड़ित महिलाओं ने धुनाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
अलवर गेट थाना क्षेत्र के भजनगंज में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले महेश चौधरी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लोन दिलवाने की बात कहकर उनके डॉक्यूमेंट ले लिए। जब लोन की रकम आई तो उसे खुद हजम कर गया। जब उससे रकम देने की बात कही तो आनाकानी करने लगा और बाद में घर छोड़कर चला गया।
आज उसके घर आने की जानकारी मिली तो पीड़ित महिलाएं उसके घर पहुंच गई और उसकी जमकर धुनाई की साथ ही उसे पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महेश चौधरी व उसकी पत्नी के खिलाफ उन्होंने थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा रखा है।