फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के नाम पर लोहा कारोबारी से 62 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निवेश के नाम पर लोहा कारोबारी
से 62 लाख रुपये ऐंठे

- एसआरएस ग्रुप के निदेशक सहित छह लोगों
के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निवेश करवाने के नाम पर एक लोहा कारोबारी से एसआरएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक और उसके साझेदारों ने 62 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब कारोबारी ने अपनी रमक वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित लोहा कारोबारी की शिकायत पर एसआरएस ग्रुप के प्रबंधक निदेशक समेत छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-55 निवासी रिंकू बंसल नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में लोहे का कारोबार करते हैं। करीब तीन साल पहले उनके पड़ोस में लोहे का कारोबार करने वाले सेक्टर-17 निवासी प्रदीप और उसके भाई संदीप ने उससे कहा कि वह फाइनेंस का काम करते हैं। यदि वह उन्हें रुपये देते हैं तो वह तीन वर्ष में रकम दोगुना कर लौटा देंगे या दो वर्ष के अंदर एक दुकान बनाकर दे देंगे। उसके बाद दोनों भाई लोहा कारोबारी को सेक्टर-31 में एसआरएस टावर में सेक्टर-14 निवासी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल से मिलवाने के लिए ले गए। पीड़ित का आरोप है कि अनिल जिंदल ने उसे अपने पार्टनर सेक्टर-नौ निवासी राजेश सिंगला, सेक्टर-16 निवासी कपिल अग्रवाल और सेक्टर-10 निवासी विशन बंसल से मिलवाया। इस पर पीड़ित ने अपने पड़ोसी लोहा कारोबारी भाइयों और उक्त आरोपियों पर विश्वास करते हुए एसआरएस टावर में 62 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद जब वे अपनी रकम मांगने के लिए आरोपियों के पास गया तो उन्हें टाला जाने लगा। जब उन्होंने अपने रुपये देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें