फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में परिचित को इतना पीटा कि जान चली गई, सुबह तक कुत्तों ने नोंच डाला

Sun, 04 Feb 2018 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मोहित - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
शराब के नशे में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने परिचित को इतना पीटा कि उसकी सांसें ही थम गई। अल सुबह वह मौके पर स्थिति देखने पहुंचा तो तब तक मृतक की लाश को आवारा कुत्तों ने नोंच खाया। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। वह उत्तरप्रदेश में अपने गांव जाने की तैयारी कर रहा था, इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके का।  डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित कुमार है। वह शिवदासपुरा में ही एक ढाबे पर काम करता है। मूल रुप से ईटावा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार 2 फरवरी की सुबह एनएच 12 हाइवे के किनारे एक भूखंड में एक युवक की लाश को आवारा कुत्ते नोंचते नजर आ रहे थे। कुत्तों ने मृतक का चेहरा और धड़ लगभग पूरा नोंच लिया। इससे शव क्षतविक्षत हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

यूं हुई मृतक की शिनाख्त

मृतक - फोटो : Demo pic
वहां मिले प​हचान पत्र के आधार पर शव की शिनाख्त ताराचंद बलाई उम्र 35 साल, बलाईयों की ढाणी, बरखेड़ा, शिवदासपुरा के रुप में हुई। एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि ताराचंद शराब पीने का आदी था। वह बेरोजगार था। अक्सर घर से गायब ही रहता था।

थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित टीम की पड़ताल में सामने आया कि मृतक ताराचंद उर्फ लालाराम को अंतिम बार मोहित नाम के युवक के साथ देखा गया था। वे दोनों शराब के नशे में थे। वह वारदात के दिन से फरार था। उसका मूल पता ढाबा संचालक को भी नहीं पता था।

तब थानाप्रभारी दीपक खंडेलवाल को प्रताप नगर, जयपुर में बेकरी की एक दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जो कि फरार मोहित का परिचित था। पुलिस उस व्यक्ति के पास बेकरी की दुकान पर पहुंची। वहीं, फरार मोहित भी नजर आया। वह गांव की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। 

पुलिस के अनुसार, मोहित ने 1 फरवरी की रात को ताराचंद उर्फ लालाराम के साथ बैठकर शराब पी। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए मोहित ने ताराचंद से जमकर मारपीट की। उसकी गर्दन पर भी लातें मारी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। तब मोहित वहां से भाग गया और ढाबे पर जाकर सो गया। सुबह उठकर वह मौके पर गया, तो ताराचंद उसे मृत मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें