फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने कांग्रेस नेता को मारी थी गोली, अब यूं पकड़ा गया आरोपी

Thu, 01 Feb 2018 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक थप्पड़ का बदला लेने के इरादे से कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। वह पिछले करीब एक साल से पुलिस से बचने के लिए फरारी काट रहा था।
विज्ञापन


यह वारदात राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में हुई थी। डीसीपी योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामकिशोर मीणा उर्फ आरके मीणा(32) निवासी टीबा की ढाणी, गांव सिरोली थाना शिवदासपुरा जयपुर में रहता है। वह ढीबल्या की ढाणी, सेक्टर 22, प्रताप नगर जयपुर में किराए से रहता है।

पिछले साल 28 फरवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक हिस्ट्रीशीटर समेत छह आरोपियों ने मिलकर बक्सावाला गांव के पास जेडीए कॉलोनी जाने वाली रोड पर प्रोपर्टी कारोबारी और कांग्रेस नेता मदन गोपाल मोगरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गोली मारी फिर स्कार्पियो से कुचलकर भागे

डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
इसके बाद आरोपी उसे स्कार्पियो से कुचलकर भाग निकले थे। वारदात के बाद जयपुर कमिश्नरेट के थाना सांगानेर सदर में मुकदमा नंबर 86/17 धारा 302 आईपीसी में दर्ज किया गया।

एडिशनल डीसीपी साउथ मनोज चौधरी के मुताबिक कांस्टेबल राजेश चौधरी व बाबूलाल को सूचना मिलने पर मुकदमे में वांछित नामजद आरोपी रामकिशोर मीणा उर्फ आरके मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज कोर्ट में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।

थानाप्रभारी धर्मवीर चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त रामबाबू बागड़ा सहित छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सांगानेर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर मंगल शर्मा उर्फ मंगल पाण्डे, महावीर शर्मा, महेश मीणा, प्रिंस कुमार सिंह और कपिल शर्मा शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें