फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को 65 साल की महिला से हुई वहशियाना 'हरकत'

Fri, 12 Jan 2018 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
आधी रात तक बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी तो उसके भाई को चिंता हुई। परिजन तलाशते हुए खेत पर पहुंचे तो जो नजारा दिखा वो डरा देने वाला था।
विज्ञापन


चित्तौडगढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में एक वृद्ध विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने उसका गला दबा कर मार डाला। मृतका अपने भाई के घर आई थी और वे खेतों में काम करने गई थी।एसएचओ चन्द्रशेखर ने बताया कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म और हत्या का यह मामला बृहस्पतिवार रात का है।

इस संबंध में मृतका के भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, जरखाना बड़ीसादड़ी निवासी रूपगिरी गोस्वामी ने बताया कि उसकी विधवा बहन सोहनी बाई खेत पर काम कर रही थी, जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। 65 वर्षीय सोहनी बाई का मुंह कपड़े से ढंका हुआ था, जबकि उसका शव नग्र अवस्था में था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुंह पर बांध दिया था कपड़ा

murder
इत्तला पर पुलिस मय जाप्ते के मौके पर गई। पुलिस को अंदेशा है कि अज्ञातों ने सोहनी को किसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर उसका मुंह कपड़े से दबा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंपा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका सोहनी का विवाह निंबाहेड़ा क्षेत्र में हुआ था। पति की मृत्यु हो जाने के बाद वह अकर पीहर आया-जाया करती थी। वह उसके भाई रूपगिरी के खेतों में काम किया करती थी। पिछले कई दिनों से वह भाई के खेतों पर ही काम कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें