फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला ने नाबालिग से बनाए संबंध, स्कूल वैन भी बना हरकतों का गवाह, अब मिली 90 साल की सजा

Fri, 12 Jan 2018 04:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अपनी अश्लील फोटो भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी  महिला ने नाबालिग लड़के के साथ स्कूल वैन में भी संबंध बनाए थे। इस अपराध के लिए कोर्ट ने उसे 90 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


घटना अमेरिका के वर्जिनिया की है। 32 साल की अमांडा नासर को 15 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अपनी न्यूड फोटो भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट 'द सन' की खबर के अनुसार आरोपी महिला वर्जिनिया के लुइसिया काउंटी हाई स्कूल में केअर टेकर के तौर पर काम करती थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों की देखभाल करते हुए महिला की जान पहचान नाबालिग से हुई। इस दौरान उसने नाबलिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नासर ने स्कूल वैन में नाबालिग के साथ संबंध बनाए। वह नाबालिग की मां  के साथ भी जान-पहचान बढ़ा रही थी, ताकि वह आसानी से नाबालिग के घर आना-जाना कर सके। अब तक मिली जानकारी के अनुसार नासर नाबालिग और खुद के बीच किसी को भी नहीं आने देना चाहती थी। वह नाबालिग से कहती कि 18 साल का होने के बाद हम इस रिश्ते को सार्वजनिक कर देंगे।

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल के दूसरे छात्र को नासर और नाबालिग के संबंध के बारे में बात करने लगे। इसके बाद नासर को वर्जिनिया पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नासर के फोन से 100 से भी ज्यादा आपत्तिजनक और न्यूड फोटो मिली है। वहीं वर्जिनिया के लुइसा सर्किट कोर्ट ने नासर के खिलाफ फैसला सुनाते हुए 90 साल की सजा सुनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें