11 दिन बाद शादी थी। जश्न का माहौल बना हुआ था, लेकिन एक हादसे के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया।
दरअसल, एक हादसे में दूल्हे की जान चली गई और जहां शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम छा गया। मामला राजस्थान के अलवर का है। यहां टहला थाना इलाके में यह हादसा हुआ है। थाना इलाके में डांगरवाडा गांव निवासी मोनू और उसके छोटे भाई की शादी आने 17 फरवरी को होने वाली थी। उसने परिजन शादी के कार्ड बांटने के लिए गए हुए थे। शादी की तैयारी बड़े जोरों से चल रही थी।