फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों को रखा ताक में तो पुलिस ने काटे अपनों के ही चालान

Mon, 29 May 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में काटे गए चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में अलवर जिले की पुलिस ने सोमवार सुबह कुछ ऐसी मिसाल पेश कर दी कि उनके अपने ही घर में हड़कम्प मच गया। अलवर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हैलमेट आने वाले पुलिस कर्मियों के चालान काटने शुरू किए। सुबह-सुबह इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों को धत्ता  बताने वाले पुलिस कर्मियों को चालाना भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


ये पूरा अभियान यातायात पुलिस उपअधीक्षक सुरेश यादव के नेतृत्व में चलाया गया। यादव अपनी टीम के साथ सुबह से ही एसपी ऑफिस में तैयारी के साथ आए। यहां आकर उन्होंने बिना हैलमेट आने वाले पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के चालाना काटने शुरू किए। एसपी ऑफिस में इस तरह की कार्रवाई से एकबारगी पुलिस वाले भी सकपका गए। बिना हेलमेल आने वाले कर्मियों से पहले पूछताछ की फिर चालान काट दिए गए।

जानकारी के मुताबिक करीब तीस पुलिसकर्मियों को चालान कटवाने पड़े। कर्मियों से चालान की राशि वसूली गई और आगे से नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना था कि करीब साढ़े चार सौ मौतें एक्सीडेंट के चलते होंती हैं। जिनमें बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा होता। हमने इस बदलाव की कवायद अपने ही घर से शुरू की है। पुलिस वालों के साथ ही अब आम आदमी को भी इससे सबक मिलेगा। हेलमेट को बोझ समझना गलत है।
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें