फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते तेल में हाथ डालकर दो बेगुनाही का सबूत, खबर वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप

Thu, 09 Nov 2017 03:33 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
गर्म तेल में डलवाए हाथ
विज्ञापन
दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेगुनाही साबित करने के लिए कर्मचारियों को खौलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया पर रूह कंपाने वाली घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


घटना गुजरात के अहमदाबाद की है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कमशीभाई पटेल के बेटे के पेट्रोल पंप से 6 लाख रुपये चोरी हो गए थे। घटना के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया। 

पढ़ें:- खौलते तेल-दौड़ते करंट से उठी चीख-पुकार पहुंची सीएमओ तक, मंत्री-अफसर दौड़े अस्पताल

वहीं मालिक को कर्मचारियों पर चोरी करने का शक हुआ। इस पर मालिक सभी कर्मचारियों को जुंबुथड़ के मेलडी माता के मंदिर ले गया। यहां पर 10 कर्मचारियों के कढ़ाई में खौलते तेल में हाथ डलवाए। 
विज्ञापन


इसी दौरान वीडियो भी बना लिया गया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वारयल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
विज्ञापन

crime scene
पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक कामशी के बेटे के पेट्रोल पंप पर एक ऑफिस बना है, यहां रखी तिजोरी में 11 लाख से ज्यादा नकदी रखी थी। 30 अक्टूबर को तिजोरी से 6 लाख रुपये चोरी हो गए। 

पढ़ें:- पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, पूछताछ में खोला बड़ा राज

बताया जा रहा कि तिजोरी में पासवर्ड लगा था, इसलिए पेट्रोल पंप के मालिक को कर्मचारियों पर चोरी का शक हुआ। इसलिए कर्मचारियों की अग्निपरीक्षा ली गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें