फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के नजदीक दीगोद रेलवे स्टेशन पर मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में एक आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गत 2 जून की रात हुई मजदूर मुकुट पांचाल का शव दीगोद रेलवे स्टेशन के पास मिला था। इसकी जांच करते हुए रविवार को जीआरपी ने हत्या के आरोप में मृतक मुकुट के दोस्त दोजमल को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाधिकारी गंगा सहाय ने बताया कि दोजमल और मुकुट दोनों बारां के अटरू से दीगोद रेलवे स्टेशन के पास मजदूरी के लिए आए थे। दोनों मजदूर साथियों के बीच वारदात के दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसके चलते दोजमल मुकुट से रंजिश पाल बैठा। उसी रंजिश के चलते दोजमल ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे मुकुट के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जीआरपी ने आरोपित को उसके गांव अटरू के मूंडला से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुकुट और दोजमल साथ रहते थे और खाना भी साथ बनाते थे। दोनों के बीच खाना बनाने के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें