फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, उठाया ऐसा कदम दो जानों पर बन आई

Sun, 04 Jun 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
murder demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक आदमी हैवान बन गया। अवैध संबंधों के शक में उसने ऐसा कदम उठाया कि दो जानों पर बन आई।
विज्ञापन


अवैध संबंधों के शक के चलते पति ने पत्नी पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने आयी साली पर भी हमला कर दिया। इलाज के दौरान साली की मौत हो गयी।
 
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अर्जुन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बेलड़ा गांव निवासी राखी के साथ हुई थी। पिछले एक सप्ताह से उसकी 10 वर्षीय साली मंजुलिका भी यह रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि अर्जुन को अपनी पत्नी पर एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिस पर पहले पति पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में घायल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां साली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने पत्नी की हालत भी नाजुक बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें