जयपुर शहर में पुलिस ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ का अभियान चला कर 60 से ज्यादा को गिरफ्तार किया है।
जयपुर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ का अभियान चला रखा है। आज शहर के विद्याधर नगर थाना इलाके में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की टीम ने क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में रह रहे लोगों के निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 63 लोग अपनी पहचान के पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए, पुलिस नेउन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अभियान के दौरान इतनी बडी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी को देखते हुए इलाके में हलचल मच गई।