फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल तक 'गच्चा' देने के बाद धरा गया गैंगरेप का आरोपी

Tue, 22 Aug 2017 06:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुस्त दुरुस्त होने का दावा करने वाली पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को 23 साल बाद पकड़ पाई है। आरोपी इतने साल तक पुलिस को छकाता रहा था।
विज्ञापन


मामला कोटा का है। कोटा के छावनी इलाके में साल 1994 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को 23 साल बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। गुमानपुरा पुलिस ने आरोपी लक्खू सिंह को मध्यप्रदेश के गुना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि लक्खू सिंह व उसके साथी कालू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। कालू कुछ दिन बाद ही पकड़ा गया था लेकिन लक्खू सिंह 23 साल से पुलिस को गच्चा दे रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने लक्खू सिंह को गुना केंट से धर दबोचा। आरोपी ने पूरे 23 साल गुना में ही फरारी काटी। पुलिस ने आरोपी पर 3 हजार की इनामी राशि भी घोषित कर रखी थी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें