फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनौली गांव में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के एक घर से सोमवार की रात दस हजार नकद, 50 हजार के गहने व कई कीमती साड़ियां चोरी हो गईं। भोर में महिलाओं की नींद खुली तो बिखरे सामान व फाटक टूटा देखकर शोर मचाया। कई बॉक्स व सूटकेस गांव के बाहर टूूटे मिले।
विज्ञापन

बभनौली गांव निवासी रविंद्र सिंह के घर के लोग सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। घर के पीछे का फाटक तोड़कर घुसे चोरों ने सात बॉक्स व सूटकेस चुरा लिया। घरवालों के अनुसार इनमें 10 हजार रुपये नकद, 50 हजार रुपये मूल्य के गहने व कई कीमती साड़ियां थीं। भोर में महिलाओं की नींद खुली तो अंदर बिखरे सामान व टूटा फाटक देखकर चोरी की जानकारी हुई। सुबह घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर टूटे बॉक्स व सूटकेस फेंके हुए थे। इस संबंध में एसओ पटहेरवा उमाशंकर यादव ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिसकर्मी मौके पर गई थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें