फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से खेला जा रहा था जयपुर की पिच पर फिक्सिंग का मैच

Thu, 20 Jul 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
14 गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
घरेलू पिच पर खेले जा रहे राजपूताना प्रीमीयर लीग टी 20 में मैच फिक्सिंग व स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बेहद अहम खुलासे किए गए हैं।
विज्ञापन


जयपुर के मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में 11 जुलाई से राजपूताना प्रीमीयर लीग की शुरुआत की थी। मैच के दौरान लीग का आयोजक वजीर अली खान एम्पायर के साथ वॉकी टॉकी से मैच फिक्स करता था। ग्राउंड पर एम्पायर, बल्लेबाज व गेंदबाज को मैसेज पास कर स्पॉट फिक्सिंग करवाता था। इसके लिए वजीर को नई दिल्ली में बैठा उसका बॉस डायरेक्शन देता था कि किसी खिलाड़ी या टीम को कितना स्कोर बनाना है।

साथ ही दिल्ली से बताया जाता था कि कब बल्लेबाज को आउट और नॉट आउट देना है। इसके अलावा कब और क्या गतिविधि करनी है। उन्हीं मैसेज को ग्राउंड में मौजूद वजीर वॉकी टॉकी के जरिए एम्पायर व अपने गिरोह में शामिल खिलाड़ियों को देता था। तब वे भी दिल्ली से मिले आर्डर के अनुरुप क्रिकेट खेल कर मैच फिक्स करते थे।
विज्ञापन


अब जल्द ही पुलिस टीम गठित कर दिल्ली भेजा जाएगा। ताकि दिल्ली में मौजूद आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

बुकीज की डिमांंड पर करवाया था मैच टाई

fight on cricket ground - फोटो : Demo pic
इसी फिक्सिंग में ग्राउंड पर मौजूद वजीर का भाई इरफान भी फोन के जरिए दिल्ली में बैठे अपने बॉस लोगों को मैच की ​वस्तुस्थिति से लगातार अवगत करवाता रहता था। डीसीपी क्राइम विकास पाठक के मुताबिक 19 जुलाई को डे नाईट मैच के दौरान नुकसान होने पर बुकीज की डिमांंड पर मैच टाई करवा दिया था।

उनके अनुसार आरोपी वजीर ही बुकीज के संपर्क में रहता था। गौरतलब है कि जयपुर में मानसरोवर स्थित केएल सैनी स्टेडियम में राजपूताना क्रिकेट लीग टी-20 मैच का आयोजन किया जा रहा है।

इस लीग में फिक्सिंग को लेकर बीसीसीआई ने आरसीए और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शिकायत दी थी। तब बुधवार रात को पुलिस ने मानसरोवर स्थित न्यू आतिश मार्केट और सी-स्कीम स्थित दो होटलों में छापेमारी की। तब दो आयोजकों, छह खिलाड़ियों समेत 14 जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ एंपायर भी इस मैच फिक्सिंग में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें