फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेकर आ रहे थे दो युवक, रास्ते में दोनों को मौत आ गई, जानिए कैसे?

Thu, 20 Jul 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में कांवड़ियों की मौत - फोटो : demo photo
विज्ञापन
दिल्ली के दो शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे कि रास्ते में दोनों का सामना मौत हो गया और वह दोनों को अपने साथ ले गई। हादसा हरियाणा के सोनीपत में हुआ। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त और उसके साथी को कुंडली में नाथूपुर के पास रोडवेज बस ने कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कांवड़िए के भाई के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली के गांव बक्करवाला निवासी धीरज सहवाग (21) अपने साथी मोहित के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया हुआ था।

दोनों बुधवार रात को कांवड़ लेकर रसोई गांव के पास पहुंच गए थे। इसी बीच धीरज का भाई मनीष सहवाग गांव के ही सतीश (25), सुदीप, सुनील व मंगल के साथ कांवड़ लाने में मदद करने के लिए धीरज व मोहित के पास पहुंचे। रात को उसका मनीष और मोहित नाथूपुर के पास रुक गए। वह रातभर बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया

Kanwariyas - फोटो : demo photo
मनीष ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे धीरज और सतीश अपनी बाइक सड़क किनारे संतर में खड़ा कर उसके ऊपर बैठे हुए थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से हरियाणा रोडवेज की बस आई और दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मनीष और सुदीप तुरंत धीरज को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल और अन्य साथी सतीश को सामान्य अस्पताल, सोनीपत लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
 
नाथूपुर के पास सड़क हादसे में कांवड़िए और उसके साथी की मौत हो गई। दोनों को हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचल दिया। कांवड़िए के भाई के बयान पर रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें