फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बेनीवाल के समर्थन में होने वाली मान सम्मान रैली को अनुमति नहीं

Mon, 29 May 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : File photo
विज्ञापन
विधायक हनुमान सिंह बेनीवाल के समर्थन में मंगलवार को जयपुर में होने वाली रैली अब संकट में पड़ गई है। ऐनवक्त पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी साउथ योगेश दाधीच ने सोमवार को एक आदेश जारी कर रैली की अनुमति को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश दाधीच ने बताया कि  मान-सम्मान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनारायण चौधरी की अगुवाई में मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 500 किसान— नौजवान कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर सभा कर रैली के रूप में सिविल लाईन फाटक पर पहुंचकर राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपने के लिए अनुमति चाही गई थी। जिसकी जांच में 17 मई को संघर्ष समिति के अध्यक्ष द्वारा अपने बयान में लगभग 500 लोगों के भाग लेने तथा यातायात व्यवस्था का ध्यान रखा जाने इत्यादि के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया।

इस पर डीसीपी साउथ आॅफिस के द्वारा अध्यक्ष को शहीद स्मारक पर सभा कर रैली के रूप में गर्वमेन्ट प्रेस चौराहा, चौमूं हाउस चौराहा, भाजपा कार्यालय के सामने से राजमहल टी प्वांईट होते हुए सिविल लाईन फाटक के पास अग्रवाल आई केयर अस्पताल तक पहुंचकर ज्ञापन दिये जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद सभा व रैली में लगभग 3500-4000 व्यक्तियों के भाग लेने की पुष्टि हुई। जिसमें 600-700 चौपहिया वाहनों से रैली में भाग लेने वाले व्यक्ति आयेंगे। इससे यह स्पष्ट है कि पहले 26 मई को जारी की गई अनुमति अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत गलत तथ्यों के आधार पर की गई थी।

ह स्थान 3500-4000 व्यक्तियों की सभा व रैली के लिए उपयुक्त नहीं है तथा आसपास में इतनी संख्या में वाहनों की पार्किंग भी सम्भव नहीं है। इसलिए जन सामान्य को होने वाली भारी असुविधा एवं यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा को देखते हुए इस कार्यालय द्वारा जारी अनुमति तुरन्त प्रभाव से निरस्त की गई है।

शहीद स्मारक पर दण्ड प्रक्रिया की धारा 144 प्रभावी है। अतः उक्त स्थान पर किसी भी प्रकार का विधि विरूद्ध जमाव अपेक्षित नहीं है। रैली के आयोजक रामनारायण चौधरी को रैली में भाग लेने वाले व्यक्तियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए किसी अन्य उपयुक्त स्थान के लिए अनुमति हेतु सक्षम अधिकारी के समक्ष पृथक से आवेदन करने की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें