फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में पसंदीदा गाने पर डांसर ने नहीं किया डांस, हो गया ये कांड

Mon, 29 May 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र रविवार की रात बारात आई हुई थी। सभी घराती और बाराती शादी की खुशी में झूम रहे थे। आर्केस्ट्रा भी चल रहा था। इसी बीच डांसर पर नशे में धुत कुछ लोग पसंदीदा गाने पर डांस करने के लिए दबाव डालने लगे। इसके बाद जो हुआ कुछ पूछ‌िए ही मत।
विज्ञापन


जिले के राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में रात करीब 12 बजे आर्केस्ट्रा में बराती मनपसंद गाने पर डांस करने का दबाव बनाने लगे। वहीं घराती पक्ष के कुछ युवक दूसरा गाना बजाने की मांग करने लगे।

इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मामला गंभीर होता देख डांसरों ने प्रोग्राम को बंद कर दिया। कुछ बुजुर्गों ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराने का कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन दोनों पक्ष नशे में धुत झगड़ते रहे। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वाले भागने लगे। पुलिस ने बताया कि आर्केस्ट्रा में विवाद करने के आरोप में दोनों पक्षों से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। उधर, दूसरे दिन सोमवार को कोतवाली में हिरासत में लिए गए युवकों के घरवाले सुलह-समझौते करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें