चित्तौड़गढ़ में जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 किलोग्राम डोडा चूरा अफीम बरामद किया है।
जीआरपी पुलिस अधीक्षक सुनील विश्नोई ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ मणी उम्र 28 साल निवासी डिण्डोली कलां, थाना दिरभा जिला संगरूर पंजाब तथा आरोपी गुरप्यार सिंह उर्फ देशा मिस्त्री उम्र 27 साल निवासी डिण्डोली कलां, थाना दिरभा जिला संगरूर पंजाब है।
एसपी सुनील विश्नोई के मुताबिक ट्र्रेनों में बढ़ते अवैध मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी अपराधों एवं आतंकवादी गतिविधियों पर निगरानी के लिए जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ के थानाधिकारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। शनिवार रात को गश्त के दौरान आरोपी अमनदीप सिंह तथा आरोपी गुरप्यार सिंह उर्फ देशा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ करीब 11 किलो डोडा चुरा अफीम बरामद किया गया। केस का अनुसंधान गोपाल शर्मा, थानाधिकारी जीआरपी थाना उदयपुर द्वारा किया जा रहा है। आरोपियों से मादक पदार्थो की तस्करी के सक्रीय गिरोह के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।