फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न अपराधों में 719 गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय राजस्थान - फोटो : File photo
विज्ञापन
राजस्थान में पुलिस द्वारा विभिन्न गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस ने प्रदेश में बीते सप्ताह में विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में दर्ज मुकदमों में 719 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के द्वारा राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। 

पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पाये गये 7 व्यक्तियों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 201 व्यक्तियों, जुआ व सट्टे खेलने वाले 392 व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वाले 119 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार 719 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें