फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक बार्डर के 52 गांवों में घूमने पर लगा बैन, आर्डर तोड़ा तो कार्रवाई

Tue, 11 Jul 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
border - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र में 6 सितंम्बर तक शाम 6 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रवेश एवं विचरण पर प्रतिबंध रहेगा। इस दायरे में जैसलमेर जिल की पोकरण तहसील के करीब 52 गांव आते हैं।
विज्ञापन



भारत-पाक सीमा पर तस्करी, घुसपैठ, असामाजिक तत्वों के अवैध प्रवेश व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के कारण ये निर्णय किया गया है। जैसलमेर के जिला कलक्टर कैलाशचंद मीना ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार इन गांवों में कानूनी अनुमति पत्र के बिना नहीं जाया जा सकेगा। ये अनुमति प्रमाण पत्र अत्यंत जरुरी काम के लिए ही जारी किया जाएगा। अादेश के अनुसार ये अनुमति प्रमाण पत्र नजदीकी सीमा सुरक्षा बल चौकी से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर के आदेश में सख्त चेतावनी दी है कि सक्षम अधिकारी इस आदेश की पालना नहीं करने पर कार्रवाई कर सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें