सुनसान जंगल में रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने कार की हैड लाइटें जला रखी थीं। जब पुलिस वहां पहुंची तो ये सब होते देख मौके पर दबिश दी गई।
मामला अजमेर की भिनाय थाना पुलिस से जुड़ा है। यहां पुलिस ने जंगल में कार की रोशनी में जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए और तीन कारें भी जब्त की है। भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पीपरोली गांव के पास स्थित भैरूजी के मंदिर के आगे जंगल में ताशपत्ती से जुआ खिलवाया जा रहा है। इस पर मय जाप्ता दबिश दी तो रात्रि के अंधेरे में कारों से रोशनी करके कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। कुल 9 जुआरी पकड़े गए, जबकि कुछ भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस को मिला ये सब
demo pic
जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 50 हजार 300 रुपए और तीन लग्जरी कार पुलिस ने बरामद की है।
थानाधिकारी प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में पीपरोली निवासी घीसालाल मेघवंशी, प्रहलाद सिंह, भंवरलाल, पर्बतपुरा निवासी भरत सिंह, फाॅयसागर रोड़ निवासी जयेन्द्र सिंह, दरगाह बाजार निवासी सलीमुद्दीन, लौंगिया मौहल्ला निवासी मंसूद अहमद, खादिम मौहल्ला निवासी ताबिश चिश्ती और लाखनकोटड़ी निवासी मजीबदुल्ला है।