फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी जेल में मिली पांच मोबाइल सिम

Sat, 08 Jul 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर में आज जिला पुलिस के अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां अधिकारियों ने जेल को खंगाला तो पांच मोबाइल सिम बरामद हुए।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जेल में निरीक्षण के दौरान हार्डकोर अपराधी मांगीलाल विश्नोई के कब्जे से तीन और लाॅरेंस के कब्जे से दो मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। सिम जब्त कर लिए हैं और सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जैमर होने और कड़े बंदोबस्त होने के बावजूद भी सिम कार्ड पहुंचना बड़ी बात है। पहली बार जेल से यह बरामद हुए हैं। दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्टाफ भी शक के दायरे में है। मामले में दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम यादव, देवेन्द्र कुमार विश्नोई, डीएसपी राजेश मीणा, ओमप्रकाश मीणा और शहर के थानाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें