फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग से गैंगरेप, बेहोश हुई तो पटक गए

Wed, 26 Jul 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों से मिलती कृष्णा पूनिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग का चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ रेप किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे पटक कर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके की है। यहां के सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका देर रात टॉयलेट के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान राकेश और मोहरसिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियार दिखाकर उसका अपहरण कर ले गए। चारों आरोपी बालिका को एक मकान में ले गए और गैंगरेप किया। घिनौने कृत्य के बाद चारों आरोपी बेहोशी की हालत में बालिका को छोड़कर फरार हो गए।

उधर, परिजन जब बालिका को तलाशते हुए घटना स्थल तक पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिली। ये देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन अपनी बच्ची को लेकर राजकीय रैफरल अस्पताल पहुंचे। यहां से बच्ची की गंभीर हालत देखकर उसे चूरू के अस्पताल के लिए रैफर किया गया। यहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

थाने पर प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ मामला

सादुलपुर थाने के बाहर मौजूद लोग - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में गुस्सा व्याप्त है। मामला दर्ज नहीं करने पर लोगों ने थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा पूनिया भी सादुलपुर थाने पहुंची। यहां थानाधिकारी अनिल बिश्नोई के साथ उनकी झड़प भी हुई। यहां तक कि पूनिया ने थानाधिकारी को तमीज से बात करने की नसीहत तक दे डाली। कृष्णा पूनिया ने थानाधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया।

मामला बढ़ने पर डीवाईएसपी रघुवीर शर्मा पीड़िता का बयान लेने चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन पीड़िता की हालत नाजुक होने के कारण उसके पर्चा ब्यान नहीं हो सके। डीवाईएसपी रघुवीर शर्मा ने बताया कि परिजनों के परिवाद के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। आरोपी वार्ड संख्या-2 में किराये के मकान में रहते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें