फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स मांगा तो भिड़ पड़े महापौर के बेटे व टोलकर्मी

Sun, 23 Jul 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
टोल पर टैक्स को लेकर हुए विवाद में महापौर के बेटे और टोलकर्मी आपस में भिड़ गए। उनमें हाथापाई भी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के दोनों बेटे और दो युवतियां अपनी गाड़ी में अजमेर से पुष्कर की ओर जा रहे थे। तभी पुष्कर नाके पर महापौर के बेटों ने कार रोकी। टोलकर्मी ने टैक्स मांगा, लेकिन उन्होंने वीआईपी होने से टोल देने से इंकार कर दिया।

इससे टोलकर्मियों और महापौर पुत्रों में कहासुनी शुरु हो गई, जो कि हाथापाई में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

रसीद मांगने पर वह आक्रोशित होकर अभद्रता

मारपीट - फोटो : अमर उजाला
महापौर गहलोत के बेटे विनीत का कहना है कि उन्होंने टोलकर्मी को टैक्स के रूपए दे दिए थे,  लेकिन उन्होंने रसीद नहीं दी। रसीद मांगने पर वह आक्रोशित होकर अभद्रता करने लगे और फिर मारपीट शुरु कर दी।

वहीं, टोलकर्मियों ने विनीत और उसके भाई पर वीआईपी रौब दिखाने और थाने में बंद करवाने धमकियां देने का आरोप लगाया।  पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में से किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें