प्रदेश में पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे खोखले साबित हो रहे है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे है। आज स्विफ्ट कार में आए नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी।
वारदात के बाद लोगों में दहशत मच गई। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात राजस्थान के सीकर जिले में रानोली के पास हुई। जहां लुराठड़ा गांव में दोपहर करीब 1 बजे स्विफ्ट कार में सवार पांच- छह अज्ञात बदमाश पहुंचे। वे नकाबपोश थे। हमलावरों ने कार से निकलकर एक दुकान में बैठे गांव के पूर्व सरपंच सरदार राव पर छह गोलियां दागीं और उसकी हत्या कर भाग निकले।