फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से खाता लिंक करवाने बैंक गए रिटायर्ड प्रिंसीपल से लूटी नकदी 

Wed, 22 Nov 2017 06:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बैंक खाते को आधार से लिंक करवाकर लौट रहे एक रिटायर्ड प्रिंसीपल से अज्ञात बदमाश आज दिनदहाड़े रुपए लूटकर भाग निकला।
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान के अलवर जिले में एनईबी थाना इलाके में हुई। जहां आज मन्ना का रोड स्थित पटेल नगर में घर के गेट पर एक रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबूलाल शर्मा के हाथ में सवा लाख रुपयों से भरा बैग अज्ञात युवक लेकर फरार हो गया। 

लूट के शिकार रिटायर्ड प्रिंसिपल बाबूलाल शर्मा ने बताया कि आज सुबह 9 बजे वह अपनी पत्नी तारा के साथ  बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने खाते को आधार लिंक करवाने गए थे। घर में करीब सवा लाख रुपए नकद रखे हुए थे। इन रुपयों को भी एक थैले में रख लिया। इसके बाद पीड़ित दंपती बैंक पहुंचे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दरवाजे पर लगी कुंदी खोल रही थी, तभी एक युवक आया और

demo pic - फोटो : Demo pic
जहां खाते को आधार से लिंक करवाकर सब्जी मंडी होकर पैदल ही अपने घर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक उनकी पत्नी तारा देवी घर के मुख्य दरवाजे पर लगी कुंदी खोल रही थी। तभी एक युवक पैदल आया और बाबूलाल के हाथ से रुपयों से भरा थैला लूटकर भाग गया। लुटेरे ने काली जैकेट और काली पैंट पहनी हुई थी।

वारदात के बाद दंपत्ति चिल्लाए और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। रिटायर्ड प्रिंसिपल ने बताया कि लाख-सवा लाख रुपया वे घर खर्च चलाने के लिए घर पर ही रखते हैं। कहीं बाहर जाते वक्त इन रुपयों को अपने साथ ले जाते है, लेकिन संभवतया आज लुटेरे ने रैकी कर वारदात को अंजाम दे दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें