एक कैंपर जीप में आए हथियारबंद बदमाश आज दिनदहाड़े एक बैंक के कैशियर से फिल्मी स्टाइल में 20 लाख रुपए लूटकर भाग निकले।
वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर जायल थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। यह वारदात नागौर जिले के जायल कठौती मार्ग पर हुई। कैशियर पुष्पेंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज दोपहर को बैंक की कार से जायल ब्रांच से 20 लाख रुपए लेकर कठौती बैंक के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान जायल-कटौती हाइवे पर सूनसान जगह पर पीछे से आ रही सफेद रंग की एक बोलेरो कैंपर ने उनकी कार को टक्कर मारी।
टक्कर के बाद कार चालक ने गाड़ी को रोक ली। इसी दौरान बदमाश वहां आए। तभी एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए कैशियर पुष्पेंद्र और कार ड्राइवर नृसिंह को धमकाया।