सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीनों बदमाश
- फोटो : Vishnu Sharma
लुटेरों से निहत्थे भिड़कर जान गंवाने वाले ओमप्रकाश के परिजनों ने मिसाल पेश की है। परिजनों ने ओमप्रकाश की आंखें दान देने का निर्णय किया है।
ओमप्रकाश सरस डेयरी का कलेक्शन एजेंट था और कल दोपहर जयपुर के नंदपुरी इलाके में बाइक पर आए हथियारबंद लुटरों ने उस पर हमला कर दिया था। इस दौरान पहले उस पर डंडों से हमला किया गया और फिर गोली मार दी। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान ओमप्रकाश की उसकी मौत हो गई। आज परिजनों ने ओमप्रकाश की आंखें दान कर मिसाल पेश की।
बचा लिए थे आठ लाख रुपए
घटनास्थल के पास पूछताछ करते एडिशनल डीसीपी
- फोटो : Vishnu Sharma
ओमप्रकाश सरस डेयरी का कलेक्शन एजेंट था। जिस वक्त उस पर हमला हुआ उसके पास बैग में आठ लाख रुपए की नकदी थी।
बाइक पर आए हमलावरों ने ये बैग छीनने की कोशिश की। ओमप्रकाश ने हिम्मत दिखाई और यह बैग उन्हें नहीं ले जाने दिया। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए। तब हमलावार वहां से भाग गए। लहूलुहान हाल में करतारपुरा निवासी ओमप्रकाश को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने किया प्रदर्शन
मृतक ओमप्रकाश के नेत्रदान
- फोटो : File photo
ओमप्रकाश का पोस्टमार्टम आज हुआ, लेकिन इससे पहले परिजनों ने मोर्चरी पर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़ गए।
एसीपी नेमसिंह चौहान व सोढाला थानाप्रभारी सुनील प्रसाद शर्मा ने परिजनों से समझाइश कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
दूसरी तरफ चौबीस घंटे बीतने पर भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस को काफी मशक्कत के बाद वारदात के बाद भागते वक्त एक जगह सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीनों बदमाश नजर आए है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक, डीसीपी योगेश दाधीच और एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी के निर्देशन में अलग अलग पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।