फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर फिर शर्मसार, नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप

Sat, 20 May 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीकर जिले के लोसल थाना इलाके में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में तीन युवकों को आरोपित बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने लोसल थाना में उसके साथ बीती 6 मई को अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है। लोसल थानाधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि लोसल, गणेशपुरा और लोसल छोटी निवासी तीन युवकों ने 6 मई को उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक उसे कई जगहों पर लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवकों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसका वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।

इसके बाद से ही पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने आरोपितों के खिलाफ आवाज उठाने की ठानी। हिम्मत करके उसने अपने साथ हुए घिनौने काम की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने उसे ढांढस बंधाया और लोसल थाने में आकर आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और एससी—एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है सभी आरोपित युवक जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले माह भी सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पताशों की गली में कचरा बीनने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें