फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा मुठभेड़ः जान बचाने की गुहार लगाते रहे नीरज और रंगा

Sat, 20 May 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
नीरज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा में शनिवार को सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल नीरज और राकेश उर्फ रंगा को जब जिला अस्पताल लाया गया तो उनके चेहरों पर मौत का खौफ साफ था। वो बार-बार डॉक्टरों से बस एक ही बात कह रहे थे कि साहब आप हमें बचा लो। नीरज की छाती में दो गोली लगी थीं। खून से लथपथ नीरज दर्द से कराह रहा था। 
विज्ञापन


हत्याकांड का मुख्य आरोपी राकेश उर्फ रंगा के पैर में गोली लगी थी वहीं सिर में गंभीर चोटें थी। दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। बदमाशों के जिला अस्पताल लाए जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। यहां पहले से ही पुलिस बल तैनात था। भीड़ के दबाव के चलते पुलिस ने राकेश उर्फ रंगा को इमरजेंसी के पिछले दरवाजे से एंबुलेंस में आगरा भिजवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें