कमरे से आ रही आवाज सुनकर हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते पूरा गांव उसके घर के आसपास जुट गया। तमाशीबनों की यह भीड़ कमरे में घुसे पैंथर की एक झलक पाने के लिए बेताब थी।
यह घटना राजधानी जयपुर के नजदीक कालाडेरा थाने इलाके का है। यहां के गांंव बरना में स्थित हीराबाबा की ढाणी में मांगीलाल बागड़ा के मकान में आज दोपहर को एक पैंथर घुस गया और वह एक कमरे में जाकर छिप गया। उसकी दहाड़ की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजनों ने होश उड़ गए और वे मकान छोड़कर बाहर आ गए।
बाहर आकर उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी और फिर देखते ही देखते गांव में पैंंथर घुस आने की खबर फैल गई।
दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
पैंथर
- फोटो : file photo
तमाशबीनों का हूजुम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर कालाडेरा थाना पुलिस और फिर सीओ गोविंदगढ़ दीपक कुमार शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा वन विभाग को इसकी सूचना दी।
लोगों का आरोप था कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पैंथर को पकड़ने का काम शुरू हुआ। तमाशबीनों की भीड़ को नियंंत्रित करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जयपुर से गई वन विभाग की टीम ने इस पैंथर को पकड़कर जालसू के जंगल में छुड़वा दिया।