शौहर नौकरी करके लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अचानक जब उसने बेड खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। महानगर के देहली गेट इलाके के नीवरी में एकतरफा प्यार और गैर बिरादरी के युवक से शादी करने पर एक युवती का गला रेतकर कत्ल कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों ने उसकी लाश कमरे में पड़े बेड के बाक्स में छिपा दी।
पढ़ें:- नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबाया, चाचा का चौंकाने वाला खुलासा
देर रात जब उसका शौहर काम से लौटा तो युवती की हत्या का खुलासा हुआ। मृतका की मां ने युवती के पूर्व मंगेतर और सगे चाचा को शक में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गोंडा रोड बाईपास के नीवरी गांव की रहने वाली शबनम ने आठ माह पहले पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले अनीस से प्रेम प्रसंग हो गया। छर्रा थाना इलाके के सिंघौली के रहने वाले अनीस और शबनम ने प्रेम विवाह कर लिया।
शबनम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अनीस रोजाना की तरह सुबह में काम पर चला गया। इसके बाद शबनम घर में अकेली थी। इसके बाद देर रात जब वह लौटा तो शबनम घर में नहीं मिली। इस पर अनीस ने आसपास उसकी तलाश की।
वह उसके मायके में भी पता करने गया मगर वहां भी शबनम नहीं मिली। इसके बाद अनीस ने यह सोचकर घर में शबनम का बुर्का तलाश करना शुरू किया कि कहीं वह इसे पहनकर घूमने तो नहीं गई। अचानक अनीस ने जब बेड का बॉक्स खोलकर देखा तो दंग रह गया।
पढ़ें:- मैंने पैर पकड़े और मेरे दोस्त ने गर्दन दबाई, हत्यारे चाचा ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा
उसमें कंबल से ढकी हुई शबनम की लाश पड़ी हुई थी। चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से उसका बेरहमी से गला रेता गया था। उसके शोर करने पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस मामले में शबनम की मां जमीला ने अपने देवर पप्पू और तेलीपाड़ा के रहने वाले युवक रज्जाक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जमीला का कहना है कि दो साल पहले शबनम का निकाह रज्जाक संग तय हुआ था। मगर रज्जाक की गलत संगत के चलते यह रिश्ता टूट गया था।
रज्जाक शबनम से निकाह करना चाहता था पर शबनम अनीस को पसंद करती थी। इसलिए दोनों ने परिवार की मर्जी से प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। पप्पू की नाराजगी यह थी कि अनीस गैर बिरादरी का है।
इसलिए पप्पू भी इस रिश्ते का विरोध करता था। एसओ देहलीगेट, अनुज कुमार का कहना है कि हत्या की कई बिंदुओं पर जांच हो रही है, जिन लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। उनके साथ शबनम के रिश्तेदारों पर भी नजर है पुलिस जांच में जुटी है।