फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को ममता ने ठुकराया, हॉस्पिटल में बिलखती मिली तीन माह की बच्ची

Fri, 19 Jan 2018 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तीन माह की नवजात बच्ची - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
मानवता को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया है। जब मासूम को ममता ने ठुकरा दिया और अपनी तीन माह की नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह मामला है प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस हॉस्पिटल की धनवंतरी ओपीडी का। जहां आज दोपहर करीब 1 बजे मेडिसिन डिपार्टमेंट के 1 नंबर कमरे में करीब तीन माह की बच्ची लावारिस हालत में मिली। रोते बिलखते देखकर वहां इलाज करवाने आई दो महिलाओं का ध्यान बच्ची पर गया। बच्ची को संभालते हुए दोनों महिलाओं ने बच्ची के बारे में वहां आसपास मौजूद कर्मचारियों और लोगों से पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

दोनों महिलाएं बच्ची को एसएमएस अस्पताल परिसर स्थित मोतीडूंगरी थाने की पुलिस चौकी पर पहुंची। बच्ची को पुलिस ने चाइल्ड हैल्पलाइन को सुपुर्द कर दिया। पुलिस बच्ची के परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें