फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये सब इंस्पेक्टर दे रहा था गिरफ्तार करने की धमकियां, मांग रहा था हजारों

Thu, 21 Dec 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक घूसखोर सब इंस्पेक्टर आज पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर ग्रामीण टीम ने की। जिन्होंने सब इंस्पेक्टर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते धर दबोचा।
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी सब इंस्पेक्टर नरेश यादव है। वह जयपुर कमिश्नरेट के सांगानेर थाने में पदस्थापित है। उनके खिलाफ सांगानेर के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर नरेश यादव उन्हें कॉपीराइट एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की धमकियां दे रहा है और कार्रवाई नहीं करने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर एएसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में पुलिस इंस्पेक्टर रामसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायत का सत्यापन किया।
विज्ञापन


इसके बाद आज परिवादी को पांच हजार रुपए की लेकर सब इंस्पेक्टर नरेश यादव के पास भेजा। ज्योंही एसआई यादव ने थाने के पास रिश्वत की रकम ली। तभी इशारा मिलते ही एसीबी ने सब इंस्पेक्टर नरेश यादव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें