फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर दिखाकर कूरियर कर्मचारी से लूटा 70 लाख के गहनों का पार्सल

Tue, 26 Dec 2017 09:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी में बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक कूरियर कर्मचारी से रत्नजड़ित गहनों से भरे पार्सल लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए आंकी जा रही है। हालांकि, पीड़ित ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कीमत का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जयपुर ज्वैलरी शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक कोरियर कंपनी का कर्मचारी संदीप गुर्जर कल रात को स्वर्ण आभूषणों का पार्सल लेकर पोलो विक्ट्री डिलीवरी देने जा रहा था। तभी अजमेर पुलिया से रोडवेज मुख्यालय जाने वाली रोड पर बाइक सवार चार बदमाश पीड़ित कर्मचारी संदीप का पीछा करते हुए आए।

उन्होंने सूनसान जगह पर रिवॉल्वरनुमा हथियार दिखाकर संदीप को रुकवाया और फिर उसके पास बैग में रखे आभूषणों का पार्सल लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद कर्मचारी संदीप कुमार गुर्जर ने किसी कैब चालक का मोबाइल लेकर अपने पिता को घटना के बारे में बताया। लेकिन कुछ देर बाद उसे सड़क पर पड़ा मोबाइल भी मिल गया। इसके बाद विधायकपुरी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला संदिग्ध

crime scene - फोटो : Demo pic
वारदात का पता चलने पर  एकबारगी पुलिस के हाथ पैर भी फूल गए। हालां​कि अब पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर केस की जांच की जा रही है। लेकिन पुलिस पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला संदिग्ध मान रही है और पीड़ित से गहनता से पूछताछ कर रही है।

वारदात का शिकार संदीप गुर्जर मूल रुप से झूंझुनू का रहने वाला है। यहां जयपुर के मालवीय नगर में रहता है और निजी कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ पिछले करीब डेढ़ माह से एक फर्म के यहां पार्सल डिलीवरी का काम भी कर रहा था। 

रविवार शाम करीब सात बजे वह सीतापुरा से पार्सल लेकर पोलोविक्ट्री के पास एक युवक को देने जा रहा था। पोलोविक्ट्री पहुंचने के बाद उसने पार्सल लेने वाले व्यक्ति को फोन करने के लिए फाेन निकाला तो नहीं मिला। इस पर वह डिलीवरी दिए बिना ही मोबाइल तलाशने के लिए चला गया। वह अजमेर पुलिया से रोडवेज मुख्यालय जाने वाली रोड पर पहुंचा तब दो बाइक पर चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें