फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG झाड़ियों में मिले इस मासूम के सिर में पड़े हुए थे कीड़े

Mon, 25 Sep 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चोटिल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मासूम चोटग्रस्त हालत में झाड़ियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने देखा और पुलिस को जानकारी दी। बच्चे को झाड़ियों से बाहर निकाला गया तो लोग उसकी चोट देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


दरअसल  बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के रीको औद्योगिक क्षेत्र में कल सुबह करीब चार वर्षीय एक बालक झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके सिर में चोट होने से कीड़े पड़ गए थे। परतापुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा रैफर किया। यहां उपचार के बाद उसे उदयपुर रैफर करने में आनाकानी की गई। इस पर देर रात बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष तक बात पहुंची। तब जाकर उनके निर्देश पर बालक को उदयपुर रैफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे गढ़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र में एक बालक झाड़ियों में जख्मी हालत में मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे परतापुर सीएचसी लेकर आई। चिकित्सालय में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के सिर में एक गहरा घाव है और उसमें कीड़े पड़ गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परतापुर सीएचसी से उसे बांसवाड़ा रैफर कर दिया गया। बालक कुछ भी बताने में अक्षम है और इस कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रैफर करने से की आनाकानी

demo pic
वहीं बच्चे के लिए बांसवाड़ा के एमजी चिकित्सालय पहुंच कुछ गैर सरकारी संगठन के स्वयसेवकों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसको उदयपुर रैफर करने की बात कही। इस पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग अधीक्षक के नहीं होने के कारण उसे रैफर नहीं किया गया। इसके बाद शाम को बाल कल्याण समिति के सदस्य शांतिलाल चौबीसा ने अस्पताल पहुंचकर बालक की जानकारी ली।

यह जानकारी उन्होंने बाल कल्याण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी को दी। तब जाकर उनके निर्देश पर रात को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश त्रिवेदी, श्यामा राणा, अर्चना नागर आदि अस्पताल पहुंचे। नर्सिंग अधीक्षक को बुलवाया और बालक को उदयपुर रैफर कराने की कार्यवाही की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें