फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल के लड़के ने लगाया फंदा, नोटबुक में मिली ब्लू व्हेल के टास्क की ड्रॉइंग

Mon, 25 Sep 2017 02:31 PM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में ब्लू व्हेल गेम सुसाइड
विज्ञापन
'ब्लू व्हेल' सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 17 साल के एक लड़के ने फंदा लगा लिया, उसकी नोटबुक में ब्लू व्हेल के टास्क की ड्राइंग मिली है। मामला पंचकूला का है। हरियाणा में ब्लू व्हेल सुसाइड का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


10वीं के छात्र करण ठाकुर ने पंचकूला स्थित हाउस नंबर 217 सेक्टर-4 में फंदा लगा कर सुसाइड कर ली। वह चंडीगढ़ सेक्टर 8 में डीएवी स्कूल का स्टूडेंट था। घटना शनिवार की है और परिजनों ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सेक्टर 5 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस को करण की मैथ की नोटबुक में ब्लू व्हेल गेम के छह टास्क की ड्राइंग बनी मिली। इस आधार पर करण का मोबाइल तलाशा गया तो उसमें ब्लू व्हेल गेम मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मरने के छह तरीकों की तस्वीरें बनी थी ड्राइंग में

पंचकूला में ब्लू व्हेल गेम सुसाइड
पुलिस के मुताबिक, करण के भाई हर्ष ने नोटबुक में यह ड्राइंग देखी। इसमें बिल्डिंग से कूदना, हाथ काटना, ट्रेन के आगे आ जान, फंदा लगाना जैसी तस्वीरें बनी हुई थी। ड्राइंग के मुताबिक, करण ने फंदा लगाने का तरीका चुना।

मे​डिकल जांच में करण के शरीर कट का निशान भी मिला था। पुलिस ने जब इस निशान के बारे में पिता देवेंदर से बात की तो उन्होंने बताया कि हो सकता है गेम खेलते हुए काटा हो। करण गेम से छुटकारा पाना चाहता था।

हम डॉक्टर के पास गए, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले तो उसने कहा कि कोई बात नहीं इतना भी जरूरी नहीं है। मैं बिलकुल ठीक हूं। इस गेम के कारण उसमें इमोशन बिल्कुल खत्म हो गए थे। वो अपने ही में गुम रहता था। वह रात में गेम खेलता था शायद और हमसे बोलता था कि मैं पढ़ाई कर रहा हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें