फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 28 May 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अलवर जिले में आबकारी थाना पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध शराब से भरा हुआ ट्रक पकड़ा है। बहरोड़ आबकारी पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहरोड़ आबकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा निर्मित शराब से भरा ट्रक दिल्ली हाईवे से लेकर जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नेशनल हाईवे—8 पर शहाजहांपुर के पास नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक में करीब हजार कर्टन अवैध शराब भरी हुई मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक के चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी जोधपुर आबकारी पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। प्रदेश में आगे भी इस तरह की मादक पदार्थों पर पुलिस की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें