फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला के 27 लाख रुपए सहित युवक गिरफ़्तार

Tue, 04 Apr 2017 11:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस की गिरफ्त में हवाला करोबारी अल्पेश भाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर रेलवे स्टेशन से जीआरपी थाना पुलिस ने फिर से एक हवाला कारोबारी को 27 लाख रुपए की राशि के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया व्यक्ति गुजरात के पाटन निवासी 32 वर्षीय अल्पेश भाई है।
विज्ञापन


जीआरपी डीएसपी अदिति कांवट ने बताया की दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली आश्रम एक्सप्रेस में गश्त के दौरान एक युवक की हरकत पर संदेह हुआ जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां मिली।

उन्होंने बताया कि अल्पेश के कब्जे से 2 हजार, 500 और 100—100 के नोट बरामद हुए हैं। अल्पेश नगदी के संबध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका जिसके बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें