फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चांटा लगाकर चोटी काट गया 'चोटी कटवा'

Tue, 22 Aug 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोटी काटने के सिलसिले में अब रोज नई कहानी सामने आ रही है। ताजा किस्सा चोटी काटने से पहले चांटा लगाने का है। महिला का दावा है कि चोटी कटवा अचानक आया और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बाल काटकर रवाना हो गया।
विज्ञापन


मामला उदयपुर, भीण्डर के निकटवर्ती विरवालियों का खेड़ा गांव का है। गांव में सोमवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर बैठी एक महिला की अज्ञात व्यक्ति चांटा लगाकर चोटी काट करके भाग गया। चोटी काटने के बाद महिला बेसुध हो गई थी, जिसको परिजन भीण्डर चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

ग्रामीणों ने बताया कि विरवालियों का खेड़ा निवासी समती बाई पत्नी किशनलाल रावत अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने आकर महिला के चांटा मार करके उसकी चोटी का नीचे से थोड़ा सा हिस्सा काट दिया। इसके बाद महिला बेसुध हो गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गांव में हो गई दहशत

choti cut - फोटो : demo pic
करीब आधे घंटे बाद उसकी भतीजी घर पर पहुंची तो उसे बेसुध देखकर परिजनों को बुलाकर लाई। इसके बाद परिजन उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी स्थिति सामान्य होने पर परिजन करीब एक घंटा रुककर अपने साथ मंदिर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर भीण्डर चिकित्सालय में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। वहीं दहशत के चलते लोग उसके घर के अंदर जाने को तैयार नहीं हैं, जबकि घर के बाहर भी सैकड़ों लोगों को जमावड़ा लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें