फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का संकट उतारने का झांसा देकर फंसाया फिर बुजुर्ग के जेवर ले भागे

Tue, 22 Aug 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पीड़िता संतोष जैन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राह चलता कोई व्यक्ति घर में संकट होने और उसे दूर करने के बहाने फंसाने की कोशिश करें तो आप झांसे में नहीं आए। ऐसा किया तो हो सकता है आप भी राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली संतोष जैन की तरह नुकसान उठा लें। 
विज्ञापन


संतोष जैन के बेटे ने बताया कि उनकी मां कल शाम को अलवर के त्रिपोलिया के समीप मालाखेड़ा बाजार में सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उन्हें रुकवाया और बातों में उलझा  लिया। उन्होंने कहा कि आप परेशान दिखाई दे रही हैं। आप चाहें तो आपके पितृदोष की वजह से उत्पन्न घरेलू संकट को दूर कर सकते हैं।

पहले तो संतोष जैन ने बदमाशों की बातों को नजरअंदाज कर दिया। आखिरकार वह बदमाशों की बातों में आ ही गई। तब दोनों युवक बुजुर्ग संतोष देवी को एक गली में ले गए। वहां संतोष देवी से अगरबत्ती का एक पैकेट मंगवाया। इसके बाद दोनों युवकों ने संतोष देवी से उनका थैला ले लिया। इस थैले में घरेलू सामान व एक मोबाइल फोन रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव डाला तो पीड़िता माजरा समझ गई और चिल्लाने लगी

demo pic - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पूजा के बहाने संतोष देवी से हाथों में पहनी सोने की चार चूड़ियां उतरवा ली, लेकिन ज्योंही उनके कानों के टॉप्स उतरवाने का दबाव डाला तो पीड़िता माजरा समझ गई और चिल्लाने लगी।

इससे दोनों युवक वहां से फरार हो गए। किस्मत से उसी वक्त संतोष देवी का बेटा राजकुमार वहां से गुजर रहा था। वाकया पता चलने पर राजकुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। वे उसकी सोने की चूड़ियां लेकर भाग गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें