फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गोली से मारा गया था यह गो तस्कर, पोस्टमार्टम में हुआ यह खुलासा

Sun, 10 Dec 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गो तस्कर तालीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मारे गए गो तस्कर तालीम खान के परिजनों की रजामंदी से तीन दिन बाद पोस्टमार्टम हुआ। 
विज्ञापन


अलवर में बृहस्पतिवार देर रात गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हुई थी और इसमें तालीम की मौत हो गई थी जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। कल तालीम का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि तालीम के दो गोलियां लगी। इनमें एक गोली उसके श्वास एवं आहार नली को भेदते हुए गर्दन में रीड की हड्डी से टकराकर फंसी रह गई। 

वहीं, तालीम को लगी दूसरी गोली उसके जबड़े के बाहरी हिस्से को चीरते हुए निकल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तामील का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उसे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार तस्करों की तलाश कर रही है पुलिस

- फोटो : Demo pic
पुलिस तालीम के फरार साथी गो तस्करों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 2 बजे अलवर शहर की जनता कॉलोनी में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला गो तस्कर तालीम मारा गया। उसके अन्य साथी वहां से भाग गए। पुलिस ने तालीम के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की थी।

इसके अलावा जिस पिकअप में तामील सवार था। उसमें से पांच छह गायें मुक्त करवाई है। गोतस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात को नाकाबंदी करवाई थी। तब गौ तस्करों ने शहर में तीन जगहों पर बेरिकेड्स नाकाबंदी को तोड़ते हुए तीन बार पुलिस पर फायरिंग की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें