नवीं क्लास में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा का अपहरण कर उसका गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
गैंगरेप का यह मामला राजस्थान में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके का है। जहां 15 दिसंबर को एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीया नाबालिग से गैंगरेप हुआ। लक्ष्मणगढ़ पुलिस के मुताबिक पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है। वह 15 दिसंबर को घर पर अकेली परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके परिजन खेत में काम करने गए थे।
इसी दौरान खूड़ी बड़ी गांव निवासी अनिल और राजू बाइक लेकर छात्रा के घर पहुंचे। वे पीड़िता छात्रा को जबरन बाइक पर अगवा कर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह पर छात्रा से गैंगरेप किया और फिर उसे धमकियां देकर भगा दिया। वारदात के बाद छात्रा अवसाद में आ गई। चार दिन बाद हिम्मत जुटा कर उसने परिजनों को पूरा वाकया बताया। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने लक्ष्मणगढ़ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।