फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली जाना चाहता था वीरपाल, अपनाया ये तरीका और रास्ते में ही हो गई मौत

Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहियां (जालंधर)
विज्ञापन
विदेश जाने की ललक ने ली एक और जान
विज्ञापन
विदेश में बसने की ललक ने एक बार फिर एक युवक को मौत के मुंह में पहुंचा दिया है। पंजाब के जालंधर के लोहियां के साथ लगते गांव गिड़पिंडी के युवक वीरपाल की गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने की कोशिश के कारण नदी में डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


वीरपाल इटली जाना चाहता था लेकिन नदी पार करते समय डूब गया। मृतक वीरपाल के पिता कर्मचंद ने बताया कि वह उसे गांव में इलेक्ट्रिक की दुकान खोलकर देने वाले थे लेकिन एजेंट के चक्कर में फंसकर जान गंवा बैठा। उन्होंने बताया कि फिल्लौर के एक एजेंट ने 9.50 हजार रुपये में इटली भेजने की बात कहकर उससे तीन लाख रुपये एडवांस ले लिए। एजेंट ने उनके बेटे को इटली भेजने के लिए अवैध प्रक्रिया अपनाते हुए सर्बिया से नदी पार करने के लिए दो और युवकों के साथ नदी में उतार दिया।

नदी को पार करने के चक्कर में वीरपाल की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत जालंधर के एसएसपी को दे दी गई है। उधर लोहिया थाना के प्रभारी सुरिंदर कुमार का कहना है कि उनके पास अब तक शिकायत नहीं आई है। शिकायत आते ही कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें