फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर प्यार, फिर दुष्कर्म और यूं बिगड़ी बात 

Fri, 21 Apr 2017 04:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गुजरात के एक युवक ने जयपुर की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद झांसा देकर एवं नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर धमका रहा था। पीड़िता की शिकायत पर जयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विद्याधर नगर निवासी युवती की वर्ष 2013 में फेसबुक पर गुजरात निवासी शैलेंद्र नाम के युवक से  दोस्ती हुई थी। लगातार चैटिंग से दोनों के बीच मेलजोल बढ़ने लगा। इसका फायदा उठाकर आरोपी शैलेंद्र गुजरात से जयपुर आया। जहां एक होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दुष्कर्म किया। 

फिर अश्लील मोबाइल क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और गुजरात से जयपुर आकर जबरन देहशोषण करने लगा। तब पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर 164 के बयान दर्ज किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें