अरे...कहां जा रही हो, आप पर तो देवी मेहरबान है। सुनो बहनजी...आप क्यों दुखों में हो, आप पर तो देवता का साया मंडरा रहा है। ये गैंग ऐसे ही महिलाओं को निशाना बनाती है जिसका आज राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
जयपुर में आज डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप ने एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो रास्ते चलती महिलाओं पर बुरा साया होने का डर दिखाकर उनसे रुपए और जेवरात लूट की वारदात को अंजाम देते। डीसीपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में फिरोज, रफाकत, अकबर अली, सादक हसन, ईलियास हुसैन और मोहम्मद रफी शामिल है। साथ ही इस गैंग के तीन आरोपी अभी फरार हैं जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित उत्तराखंड के कोपा ठंडा नाला स्थित गुजर भोज गांव के रहने वाले हैं।